Thursday, October 16, 2008

राष्ट्रीय संयोजक बने डॉ. राजेश


नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राजेश शर्मा को भाजयुमो के प्रकाशन विभाग का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

अपनी नियुक्ति के लिए डा. शर्मा ने लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकुर का आभार जताया है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल डा.शर्मा ने कहा है कि संगठन की मजबूती के लिए वह जी-जान से जुटे रहेंगे। जिससे आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।

2 comments:

Pramendra Pratap Singh said...

डाक्‍टर राजेश जी को बहुत बहुत बधाई

Anonymous said...

BJP Zindabaad.